PM Matru Vandana Yojana 2024 : सरकार के द्वारा देश की गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत पहली बार गर्भवती होने पर महिला को ₹5000 बार दूसरी बार में ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
सरकार के द्वारा संचालित की जा रही इस योजना के माध्यम से देश की गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं के पोषण की आवश्यकता को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे वे अपने पोषण का ध्यान बिना किसी आर्थिक समस्या के आसानी से रख सके। सरकार के द्वारा इस योजना से महिलाओं को बहुत अधिक लाभ मिला है। यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़िए।
PM Matru Vandana Yojana 2024 क्या है
यदि इस योजना की बात की जाए तो भारत सरकार की यह योजना करीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पहली बार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ₹5000 और दूसरे बच्चे के जन्म पर ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार ने यह भी तय किया है कि यह राशि महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
इसके अलावा योजना के अंतर्गत महिला के प्रसव होने तक की सारी देखभाल की जिम्मेदारी गांव या फिर शहर के आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी की होगी। साथ ही साथ महिला को पर सबसे संबंधित सभी प्रकार की सुरक्षा संबंधी जानकारी और परहेज संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी, ताकि महिला का सफलतापूर्वक स्वस्थ रूप से प्रसाद प्रक्रिया को पूरा कराया जा सके। प्रसव के दौरान सरकारी अस्पताल में महिला की निशुल्क प्रसव करवाया जाएगा और साथ ही साथ महिला का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) 2024 के लिए ओवरव्यू टेबल
योजना का नाम | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) 2024 |
---|---|
लॉन्च वर्ष | 2017 |
लाभार्थी | पहली बार और दूसरी बार गर्भवती महिलाएं |
प्रथम बार गर्भावस्था पर सहायता | ₹5000 |
दूसरी बार गर्भावस्था पर सहायता | ₹6000 (यदि बालिका का जन्म होता है) |
सहायता राशि का वितरण | महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर |
पात्रता | 19 वर्ष या उससे अधिक उम्र की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं, भारतीय नागरिक |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से |
मुख्य उद्देश्य | गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार करना, आर्थिक सहायता प्रदान करना |
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य
सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके अंतर्गत सरकार गर्भवती महिलाओं और गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि वे स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग आसानी से कर सकें।
यह योजना महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और अस्पताल जाने के लिए प्रोत्साहित करती है। जिससे मां और बच्चे की स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को गर्भावस्था के बाद की सहायता और उनके बच्चे की देखभाल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना से स्वास्थ्य सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुंच बढ़ती है, और गरीब भी के कारण होने वाली मृत्यु दर में भी कमी आती है। इस योजना के माध्यम से हर गर्भवती महिला और उसके शिशु को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होती हैं। जिससे मातृ स्वास्थ्य में सुधार होता है, नवजात शिशुओं की मृत्यु दर कम होती है और गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मिलने वाली कितनी सहायता राशि
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को दो किस्तों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अगर कोई महिला पहली बार मां बनने जा रही है, तो उसे ₹5000 प्रदान किए जाएंगे तथा दूसरी बार बेटी का जन्म होता है तो सरकार द्वारा₹6000 की सहायता प्रदान की जाती है इस तरह से कुल मिलाकर योजना के अंतर्गत ₹11000 की मदद प्रदान की जाती है।
इस योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सहायता राशि का विस्तार पूर्वक विवरण कुछ इस प्रकार है
- पहली बार जब महिला गर्भावस्था पंजीकृत करती है और कम से कम एक बार डॉक्टर से मिलकर जांच करने के बाद उसे ₹3000 मदद के रूप में प्रदान किए जाते हैं।
- दूसरी बार जब आपका बच्चा का जन्म होता है और पहले टीकाकरण किया जाता है तो आपको ₹2000 सहायता के रूप में प्रदान किया जाता है।
- और जब आपकी दूसरी संतान एक बालिका होती है तो आपको इस योजना के अंतर्गत ₹6000 मिलते हैं यह पैसे आपके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता मानदंड
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी पात्रता की आवश्यकता होती है जो कि इस प्रकार हैं
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- आवेदक महिला की उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक होनी आवश्यक है।
- इस योजना में गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाएं शामिल हैं।
- योजना का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आंगनबाड़ी सहायिकाओं और आशा के द्वारा प्राप्त कराया जाएगा।
- आवेदक महिला का बैंक खाता और आधार कार्ड दोनों जुड़ा होना चाहिए।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्न प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- गर्भवती महिला का आधार कार्ड
- प्रसव होने के उपरांत बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
यदि आप इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए चरणों के अनुसार आवेदन करना होगा
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://pmmvy.wcd.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको “Citizen Login” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और आपके यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको “Verify” पर क्लिक करना होगा।
- मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के बाद आपके सामने एक “रजिस्ट्रेशन फॉर्म” आ जाएगा और आपको इसे ओपन कर लेना है।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपसे जो भी जानकारी पूछी जा रही है उसे जानकारी को सही-सही भरना होगा।
- सभी जरूरी जानकारी आवेदन फार्म में भरने के बाद आपको दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- जब आपका आवेदन फार्म पूरी तरीके से भरकर रेडी हो जाएगा तब “Submit” पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा और आपको आती सहायता राशि बैंक में प्राप्त होने लगेगी।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) 2024 के लिए FAQ
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) 2024 भारत सरकार द्वारा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक योजना है। इस योजना के तहत, पहली बार गर्भवती होने पर महिलाओं को ₹5000 और दूसरी बार (यदि बालिका का जन्म होता है) ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है, ताकि वे अपने पोषण और स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य क्या है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार करना है। इस योजना के माध्यम से, गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें और गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण प्राप्त कर सकें।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत, पहली बार गर्भवती होने पर ₹5000 और दूसरी बार (यदि बालिका का जन्म होता है) ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस प्रकार कुल ₹11000 की सहायता प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता क्या है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता निम्नलिखित है:
आवेदक महिला की उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
आवेदक भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ केवल पहली बार और दूसरी बार गर्भवती होने पर प्राप्त होता है।
आवेदक महिला का बैंक खाता और आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:
आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र (प्रसव के बाद)
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक खाता पासबुक
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“Citizen Login” पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर को वेरिफाई करें।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद, सहायता राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।